बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘कॉकटेल 2’ की पहले दिन की कमाई आई सामने

Mumbai: "Cocktail 2" Opening Day Earnings Revealed

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना (Shahid Kapoor, Kriti Sanon, and Rashmika Mandanna) अभिनीत फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करते हुए दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को ‘मैं वापस आऊंगा’ (I Am Back), ‘गवर्नर’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसी हालिया फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन दोहरे अंक में कमाई दर्ज कर अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने साल 2012 में आई मूल फिल्म ‘कॉकटेल’ की पहले दिन की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) के शुरुआती दिन के कलेक्शन को भी फिल्म ने पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग्स की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

होमी अदजानिया के निर्देशन (Directed by Homi Adajania) में बनी यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, दोस्ती और प्रेम की जटिलताओं को दिखाती है। हालांकि समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कृति सैनन के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। कई दर्शकों ने उनके किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी बताया है। दिनेश विजान और लव रंजन (Produced by Dinesh Vijan and Luv Ranjan) द्वारा निर्मित यह फिल्म अब वीकेंड में अपनी कमाई को और बढ़ाने की उम्मीद कर रही है।