बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : एनएमडीसी ने डोनीमलाई कॉम्प्लेक्स में विस्तार और डिजिटलाइजेशन पहलों की समीक्षा की

New Delhi: NMDC reviews expansion and digitalization initiatives at Donimalai Complex

नई दिल्ली : (New Delhi) एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Limited) के वरिष्ठ प्रबंधन ने डोनीमलाई कॉम्प्लेक्स (Donimalai Complex) का दौरा किया। इस दौरान इसके परिचालन दक्षता को मजबूत करने, जिम्मेदार खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने और कर्मचारियों तथा आसपास के समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से कई रणनीतिक पहलों की समीक्षा की गई।

इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि एनएमडीसी के प्रबंधन को डोनीमलाई कॉम्प्लेक्स के इस दौरे से प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने का अवसर मिला, जो डोनीमलाई को भविष्य के लिए तैयार खनन परिसर में बदलने में मदद कर रही है। इसके साथ ही एनएमडीसी को भारत के सबसे बड़े और जिम्मेदार लौह अयस्क उत्पादक के रूप में सुस्थापित करती है।

मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी (Amitabh Mukherjee) ने कार्यपालक निदेशकों के साथ मिलकर हाल ही में विकसित बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का उद्घाटन किया, जिनमें हाई-राइज टावर शामिल हैं, जो कर्मचारी कल्याण और सामुदायिक विकास के प्रति एनएमडीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान प्रबंधन ने कुमारस्वामी खदान से 10 एमटीपीए और डोनीमलाई कॉम्प्लेक्स से 17 एमटीपीए के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से चल रही क्षमता-विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास की पहलों की समीक्षा की।

इस्पात मंत्रालय ने कहा कि इन पहलों से एनएमडीसी के 100 एमटीपीए खनन कंपनी बनने के विजन में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन ने 35 फीसदी तक एफई युक्त लौह अयस्क, लौह अयस्क स्लाइम्स और निम्न श्रेणी के लौह-युक्त पदार्थों जैसे बैंडेड हेमेटाइट जैस्पर (बीएचजे) और बैंडेड हेमेटाइट क्वार्ट्जाइट (बीएचक्यू) (Banded Hematite Jasper (BHJ) and Banded Hematite Quartzite (BHQ) के उपयोग के लिए पहलों की भी समीक्षा की। इसके अलावा कुमारस्वामी खदान में नई लागू की गई स्वचालित गेट प्रबंधन प्रणाली दौरे के दौरान समीक्षा का एक अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु था।

उल्लेखनीय है कि बल्लारी जिले के संदूर तालुक में स्थित (Sandur Taluk of Ballari district) डोनीमलाई कॉम्प्लेक्स इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाले एनएमडीसी लिमिटेड का एक प्रमुख लौह अयस्क खनन और प्रसंस्करण केंद्र है। इस कॉम्प्लेक्स का नाम उल्टी नाव के आकार की पहाड़ियों पर कन्नड़ भाषा के शब्दों (डोनी=नाव, मलाई=पहाड़ी) से पड़ा है।