बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Istanbul : कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका : 54 घायल, 18 लापता

Istanbul: Explosion in Qatar's Ras Laffan Industrial City: 54 injured, 18 missing

इस्तांबुल : (Istanbul) कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी (Qatar’s Ras Laffan Industrial City) में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 54 लोग घायल हुए हैं, जबकि 18 अभी लापता बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह धमाका एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ था और सिविल डिफेंस की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

तुर्किए की सरकारी संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी व अन्य मीडिया ने कतर के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) में एक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में कम से कम 54 लोग घायल हुए हैं और 18 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। सिविल डिफेंस और कतरी इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप की टीमें मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

मंत्रालय ने बताया कि यह धमाका तकनीकी खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद तुरंत आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और इलाके को नियंत्रित किया गया। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

हालांकि, इससे पहले जारी एक शुरुआती बयान में गृह मंत्रालय ने कहा था कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी तरह का खतरनाक रिसाव पाया गया था। बाद की रिपोर्टों में घायल और लापता लोगों की संख्या सामने आई, जिससे स्थिति को लेकर अपडेट जारी किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल, किसी गैस रिसाव या बड़े पर्यावरणीय खतरे के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि जांच जारी है। घटना के कारणों और प्रभावित फैक्ट्री या ऑपरेटर के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) कतर के दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में ऊर्जा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां एलएनजी और पेट्रोकेमिकल उत्पादन (LNG and petrochemical production plants) से जुड़ी कई बड़ी इकाइयाँ स्थित हैं। इसी वजह से इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।