बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को खुलेगा

New Delhi: CSM Technologies Limited's IPO will open on June 24th

प्राइस बैंड 107–113 रुपये प्रति शेयर
नई दिल्ली : (New Delhi)
ओडिशा स्थित सरकारी आईटी समाधान प्रदाता कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (initial public offering) (IPO) बुधवार, 24 जून, 2026 को खुलेगा। इसमें निवेश के लिए 29 जून तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (price band) 107–113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश के लिए एंकर निवेशक 23 जून को बोली लागा सकेंगे।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (CSM Technologies Limited) के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू के लिए निवेशक कम से कम 132 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 132 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। यह आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1.29 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल (offer for sale) (OFS) हिस्सा नहीं है। इस आईपीओ से जुटाई गई पूरी धनराशि कंपनी के पास जाएगी, जिसका उपयोग कारोबार विस्तार के लिए किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक आईपीओ से जुटाई गई धनराशि में से 53 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। वहीं, 25.88 करोड़ रुपये कर्ज को चुकाने में लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ राशि संभावित अधिग्रहण और अन्य कॉर्पोरेट आवश्यकताों के लिए रखी जाएगी। शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होने की संभावना है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई को एनएसई और बीएसई संभावित है।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड 1998 में बनी उन चुनिंदा आईटी सॉल्यूशंस कंपनियों में से एक है, जिन्होंने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के लिए अपनी तरह के अनोखे प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। यह कंपनी सरकारी टेक सॉल्यूशंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज (solutions and digital transformation services) देने में भी माहिर है। यह माइनिंग और उससे जुड़ी सर्विसेज़, सरकारी और पब्लिक सर्विसेज़ और टूरिज़्म जैसे सेक्टर में टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है।