बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : मारुति सुजुकी गुजरात के पांच आईटीआई में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग लैब

New Delhi: Maruti Suzuki to set up manufacturing labs in five ITIs in Gujarat

नई दिल्ली : (New Delhi) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) (MSIL) गुजरात के 5 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Industrial Training Institutes) (ITIs) में (एडवांस्ड) उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसके लिए कंपनी ने गुजरात सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशालय (Directorate of Employment and Training) (DET) के साथ एक समझौता ज्ञापन (memorandum of understanding) (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाएं (Advanced Manufacturing Labs) (AMLs) पालनपुर, भावनगर, सुरेंद्रनगर, गोधरा और दाहोद के आईटीआई में स्थापित की जाएंगी।

पैसेंजर कार निर्माता कंपनी एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (Corporate Affairs) राहुल भारती (Rahul Bharti) ने कहा, ‘‘उन्नत विनिर्माण प्रयोगशालाओं के माध्यम से हम छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा एवं आधुनिक उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण देंगे। इससे ऐसे पेशेवर तैयार होंगे जो विकसित हो रहे मोटर वाहन परिवेश में सहजता से काम कर सकें।’’

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) वर्तमान में देशभर में विनिर्माण से जुड़े 31 आईटीआई का सहयोग कर रही है। कंपनी ने देशभर में 18 एएमएल स्थापित किए हैं। एमएसआईएल गुजरात में पांच नए एएमएल जुड़ने के बाद वह गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 23 एएमएल संचालित करेगी।

यह देश की सबसे बड़ी यात्री कार निर्माता कंपनी है, जिसकी घरेलू यात्री वाहन बाजार में लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है। जापानी कंपनी ‘सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन’ (Suzuki Motor Corporation) की इस सहायक कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड किफायती, भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट गाड़ियां बनाने के लिए जानी जाती है।