बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : रजनीकांत की ‘धर्मन’ का पहला पोस्टर आया सामने

Mumbai: First poster of Rajinikanth's 'Dharman' unveiled

मुंबई : (Mumbai) साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘धर्मन’ , (‘Dharman’) का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में रजनीकांत एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खून से सना स्केलपेल और आंखों पर धूप का चश्मा दिखाई दे रहा है, जबकि चेहरे पर उनकी खास मुस्कान फिल्म के प्रति रहस्य और रोमांच को और बढ़ा रही है। ऑपरेशन थिएटर की पृष्ठभूमि में जारी इस पोस्टर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘धर्मन’ का निर्माण सफर आसान नहीं रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माण के दौरान दो निर्देशकों के परियोजना से अलग होने के बाद अंततः निर्देशन की जिम्मेदारी अश्वथ मारिमुथु (Ashwath Marimuthu) को सौंपी गई। अब उनके नेतृत्व में फिल्म का काम आगे बढ़ रहा है। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसका निर्माण कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर के सहयोग से किया जा रहा है। रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘कुली’ के बाद दर्शक उनकी अगली परियोजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ‘धर्मन’ का पहला पोस्टर सामने आने के साथ ही यह फिल्म साउथ भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है।