बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : नए पोस्टर के साथ चर्चा में आई ‘मिर्जापुर: द मूवी’

Mumbai: 'Mirzapur: The Movie' Reignites With New Poster

मुंबई : (Mumbai) बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) के टीज़र लॉन्च से एक दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की विरासत को आगे बढ़ाने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब टीज़र की घोषणा ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

जारी किए गए पोस्टर में मिर्जापुर की मशहूर गद्दी को केंद्र में दिखाया गया है, जिसके दोनों ओर बंदूकें रखी हुई हैं। यह दृश्य सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और संघर्ष की उसी दुनिया की याद दिलाता है, जिसने ‘मिर्जापुर’ को देश की सबसे लोकप्रिय क्राइम फ्रेंचाइजी में शामिल किया। हालांकि पोस्टर में कहानी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह साफ संकेत देता है कि मिर्जापुर की दुनिया अब पहले से बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने लौटने वाली है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट (Presented by Amazon MGM Studios and Excel Entertainment) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है, वहीं कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी सह-निर्माता हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका पहला टीज़र कल जारी किया जाएगा।