बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : मुंबई लोकल ट्रेन में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या

Mumbai: Passenger stabbed to death on Mumbai local train

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai local train in Maharashtra) में कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की छानबीन बोरीवली की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (Government Railway Police) (GRP) कर रही है।

बोरीवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय खुपरकर (Borivali GRP Senior Police Inspector Dattatreya Khuparkar) ने आज बताया कि मयंक लोहार (22) मंगलवार रात 10.42 बजे अंधेरी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। अंधेरी और बोरीवली के बीच बारिश के दौरान कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के दौरान एक अन्य यात्री ने कथित तौर पर लोहार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रेन रात 11.04 बजे बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची, जिसके बाद ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी भाग गया। इसके बाद रात 11.07 बजे जीआरपी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों की एक टीम कोच में पहुंची और घायल यात्री की मदद की। रात 11.10 बजे मेडिकल सहायता टीम पहुंची और लोहार को बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम ले गई, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और फिर उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल (Shatabdi Hospital in Kandivali) भेज दिया गया। शताब्दी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को सुबह मयंक लोहार की मौत हो गई।

खुपरकर ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारी आरोपित की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) देख रहे हैं। उसने काली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी और उसके हाथ में चाकू था। पुलिस उसे खोजने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि मृतक विरार का रहने वाला था और अंधेरी के वेस्टसाइड स्टोर में में काम करता था।