बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा

New Delhi: Crude oil nears $76 per barrel for the first time since March 2

नई दिल्ली : (New Delhi) स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान (US and Iranian) के अधिकारियों के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म होने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव (international benchmark Brent crude oil price) 1.33 डॉलर यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 75.75 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) क्रूड अभी 1.23 डॉलर यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 71.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई यह गिरावट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यातायात सामान्य होने का असर है। यह गिरावट भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक कोशिशों को लेकर उम्मीद को दिखाती है, जो भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत की बात है।

दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें गिरकर लगभग 76 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं, जो 2 मार्च के 117 डॉलर के आस-पास के अपने उच्चतम स्तर से काफी कम हैं।