बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में गिरावट जारी


Mumbai: 'Cocktail 2' sees a continued dip in earnings

मुंबई : (Mumbai) शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (Shahid Kapoor, Kriti Sanon, and Rashmika Mandanna) अभिनीत रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ (‘Cocktail 2’) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती दिनों में मजबूत पकड़ बनाने वाली यह फिल्म अब कारोबारी दिनों में धीमी पड़ती नजर आ रही है। इसके बावजूद हालिया रिलीज फिल्मों की तुलना में इसका प्रदर्शन अभी भी बेहतर बना हुआ है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 70.40 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 83.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजार में सातवें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 25 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108.95 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ (‘Welcome to the Jungle’) होगी, जो इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, राजपाल यादव और जॉनी लीवर समेत कई सितारे नजर आएंगे। फिल्म को लेकर बनी जबरदस्त चर्चा को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी रिलीज के बाद ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।