बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ओटीटी पर आई ‘राजा शिवाजी’

Mumbai: 'Raja Shivaji' Arrives on OTT

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख (Actor-director Riteish Deshmukh) की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (‘Raja Shivaji’) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दर्शक इसे हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा करते हुए रितेश देशमुख का दमदार पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “विरोध करने आ रहे हैं राजे।” फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि जेनेलिया डिसूजा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहजी भोसले, संजय दत्त ने मुगल सेनापति अफजल खान और सलमान खान ने विशेष कैमियो (Abhishek Bachchan as Sambhaji Shahaji Bhosale, Sanjay Dutt as the Mughal commander Afzal Khan, and Salman Khan in a special cameo role) भूमिका निभाई है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रचते हुए दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली मराठी फिल्म बन गई। भव्य प्रस्तुति, दमदार अभिनय और ऐतिहासिक कथा के चलते फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली थी।