बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : टीजर के साथ सुर्खियों में आई ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’

Mumbai: "Rahun Main Tere Rubaru" makes headlines with its teaser

मुंबई : (Mumbai) रोमांस, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ (Rahun Main Tere Rubaru) का टीजर रिलीज हो गया है। जारी टीजर में प्यार, धोखा और खौफनाक रहस्यों से भरी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म का निर्देशन इंद्र दास ने किया है, जबकि इसका निर्माण सुमन सौरभ ने एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले किया है। फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास (Arya Kumar, Neeta Shetty, and Pihu Biswas) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर के मुताबिक कहानी एक ब्लॉगर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। उनकी खूबसूरत यात्रा अचानक डरावने मोड़ पर पहुंच जाती है, जब ब्लॉगर का जुड़वां भाई सामने आता है। इसके बाद कहानी में रहस्य, धोखे और अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। टीजर ने अपनी सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

निर्माताओं ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि रोमांस और थ्रिलर का यह अनोखा मिश्रण दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक अलग सिनेमाई अनुभव देगा।