बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : कैमरे पर आमिर खान ने तीसरी शादी की खबर पर लगाई मुहर

Mumbai: Aamir Khan confirms rumours of his third marriage on camera

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Bollywood superstar Aamir Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर पहली बार सार्वजनिक रूप से मुहर लगा दी है। हाल ही में वे वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ (Preetam & Pedro) की स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह 5 जुलाई को गौरी के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर ने बताया कि शादी बेहद सादगी और निजी माहौल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में उनके घर पर होगी। इस दौरान उन्होंने पैपराजी और प्रशंसकों से अपने नए जीवन के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

आमिर खान ने बताया कि शादी मुंबई के बांद्रा (Bandra, Mumbai) स्थित उनके आवास पर कोर्ट मैरिज के रूप में होगी। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य, अभिनेता के बच्चे और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह या दोपहर के समय आयोजित किए जाने की संभावना है। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी के बाद किसी प्रकार के भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा और पूरा समारोह निजी रखा जाएगा।

गौरतलब है कि आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था। दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं। अब आमिर की यह तीसरी शादी होगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता है।