बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सौरव गांगुली के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव

Mumbai: Rajkummar Rao to play Sourav Ganguly

मुंबई : (Mumbai) राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के फैंस उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली (Indian cricketer Sourav Ganguly) के किरदार में देखेंगे। ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ (‘Dada: The Sourav Ganguly Story’) नाम से बनी रही इस बायोपिक की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू हुई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Kolkata’s Eden Gardens) में बैठकर अभिनेता ने खुद इसका ऐलान किया था।

तब से फैंस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए उत्साहित हैं। हालिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि निर्माता फिल्म से राजकुमार की पहली झलक जारी करने वाले हैं।

इस दिन फिल्म से आ सकती है पहली झलक
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट (Times Now report) के मुताबिक, निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने (director Vikramaditya Motwane) 8 जुलाई को फिल्म से जुड़ा तोहफा दर्शकों के साथ साझा करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, इस दिन गांगुली अपना 54वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर निर्माता फिल्म की एक झलक दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें राजकुमार को उनके किरदार में देखा जाएगा। इस अपडेट ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है, जो इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म में क्या नया है।

क्रिकेटर से भारतीय कप्तान बनने तक का दिखेगा सफर
खबरों के मुताबिक, फिल्म में गांगुली के शुरुआती करियर से लेकर उनके कप्तान बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। यह बायोपिक उनकी निजी जिंदगी और पत्नी संग रिश्ते को भी दर्शाएगी। फिल्म में राजकुमार के अलावा, सास्वता चटर्जी के जुड़ने की चर्चा भी है, जो गांगुली के पिता चंडीदास गांगुली का किरदार निभाएंगे। वहीं क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली के किरदार में तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala is likely to portray the cricketer’s wife, Dona Ganguly) नजर आ सकती हैं। फिलहाल, फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक अपडेट आना बाकी है।