बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Mumbai : सऊदी अरब की रियाद एयर 4 अगस्त से मुंबई के लिए शुरू करेगी रोजाना उड़ानें

New Delhi/Mumbai: Saudi Arabia's Riyadh Air will begin daily flights to Mumbai from August 4.

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) सऊदी अरब की विमानन कंपनी ‘रियाद एयर’ (Riyadh Air) ने भारत में अपना परिचालन शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। ‘रियाद एयर’ 4 अगस्त से रियाद और मुंबई के बीच रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने कहा कि इस नई सेवा के लिए बुकिंग 6 जुलाई से शुरू होगी।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि मुंबई-रियाद के बीच चार अगस्त से सीधी दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी। मुंबई और रियाद (Mumbai and Riyadh) के बीच यह दैनिक सेवा बोइंग बी787-9 विमान से संचालित की जाएगी, जिसमें बिजनेस एलीट, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी की 4 श्रेणियां होंगी।

कंपनी ने कहा कि इस नए रूट से उसका नेटवर्क नौ गंतव्य तक बढ़ जाएगा। इससे सऊदी अरब और बड़े अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय हब के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने की उसकी योजना को भी मदद मिलेगी। एयरलाइन ने कहा कि मुंबई से उड़ान भरने वाले यात्रियों को रियाद के जरिए यूरोप और मिडिल ईस्ट के शहरों जैसे- लंदन, मैड्रिड, जेद्दा और काहिरा के लिए आगे की कनेक्टिंग फ़्लाइट्स भी मिलेंगी।

सऊदी अरब के संप्रभु धन कोष पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (Public Investment Fund) (PPF) समर्थित विमानन कंपनी रियाद एयर ने कहा कि मुंबई रूट भारत के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े और तेज़ी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक है। उम्मीद है कि यह सेवा बिज़नेस और घूमने-फिरने के लिए यात्रा करने वालों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच आने-जाने वाले प्रवासी समुदायों की ज़रूरतों को भी पूरा करेगी।