बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘आवारापन 2’ के पहले गाने में इमरान हाशमी का इमोशनल अवतार

Mumbai: Emraan Hashmi's emotional avatar in the first song of 'Awarapan 2'

मुंबई : (Mumbai) इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई थी और अब इस भावनात्मक गीत ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर ‘शिवम पंडित’ (Shivam Pandit) के किरदार में अधूरे प्यार की टीस और भावनात्मक संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में नई उम्मीद और नए प्यार की किरण बनकर दिखाई देती हैं।

‘वे जुनून’ को गायक सुबोध शर्मा (singer Subodh Sharma) ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। गीत का संगीत और कंपोजिशन मिथुन ने तैयार किया है। गाने में रोमांस, दर्द और जुदाई की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी 2007 में आई ‘आवारापन’ के अंत के बाद आगे बढ़ेगी और शिवम पंडित की जिंदगी के नए अध्याय को दिखाएगी।

निर्माताओं को उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से जोड़ने में सफल रहेगा। ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के प्रशंसकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।