बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बड़े बजट के साथ आ रही है ‘किंग’

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ (actor Shah Rukh Khan’s highly anticipated film, ‘King’) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वर्ष 2023 में ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ (‘Jawan’, ‘Pathaan’, and ‘Dunki’ in 2023) जैसी सफल फिल्मों के बाद शाहरुख अब ‘किंग’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी परियोजना बनने जा रही है, जिसके लिए निर्माताओं ने बड़े स्तर पर निवेश किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण बजट लगभग 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह राशि प्रिंट, प्रचार और कलाकारों की फीस से अलग है। माना जा रहा है कि फिल्म में भव्य एक्शन दृश्यों और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़े पैमाने का सिनेमाई अनुभव मिल सके। बजट के मामले में ‘किंग’ शाहरुख की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान को भी पीछे छोड़ सकती है।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह एक बड़े पैमाने की एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान (Abhishek Bachchan, Deepika Padukone, and Suhana Khan) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।