बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘अल्फा’ और वेलकम टू द जंगल’ में टक्कर जारी

Mumbai: The battle between "Alpha" and "Welcome to the Jungle" continues

मुंबई : (Mumbai) आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Alia Bhatt and Sharvari Wagh) अभिनीत जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। कारोबारी दिनों में दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश लगातार जारी है। जहां ‘अल्फा’ (Alpha) अपने पहले सप्ताह के अंत की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ दूसरे सप्ताह में भी टिके रहने में सफल रही है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘अल्फा’ ने रिलीज के छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 44.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 74.89 करोड़ रुपये हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर (Alia Bhatt, Sharvari Wagh, Bobby Deol and Anil Kapoor) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

वहीं, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) ने रिलीज के 13वें दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 122.90 करोड़ रुपये और वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 177.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी (Akshay Kumar, many actors including Sunil Shetty, Disha Patani, Arshad Warsi) सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दोनों फिल्मों के लिए अब आगामी सप्ताह का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर निर्णायक माना जा रहा है।