बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : मुख्यमंत्री ने शिक्षा और तकनीक से जुड़ी कई पहलों का किया शुभारंभ

New Delhi: Chief Minister launches several education and technology initiatives

पांच विद्यार्थियों को दिए अमेरिका के एअर टिकट
नई दिल्ली : (New Delhi)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने गुरुवार को सक्षम योजना के अंतर्गत शिक्षा और तकनीक से जुड़ी कई पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा स्थित राजकीय विद्यालय में देश के प्रथम एआई -इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट का लोकार्पण किया। दिल्ली के सभी सरकारी विद्यालयों (Delhi government schools) में स्टेम इनोवेशन लैब्स की शुरुआत और आधुनिक कंप्यूटर लैब और स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज छात्राओं के लिए मेडिकल चेक-अप, आंखों की जांच, चश्मा वितरण, पेट के कीड़े निकालने की दवा (deworming) और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत प्रतिभा को संसाधनों की सीमाओं से निकालकर अवसरों से जोड़ रहा है। इसी संकल्प के साथ सरकारी विद्यालयों के बच्चों तक विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और नवाचार के नए अवसर पहुंचाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्टेम इनोवेशन लैब (STEM Innovation Lab) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप पांच विद्यार्थियों को यूएसएसआरसी (United States Space and Rocket Center) के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम के लिए अमेरिका यात्रा के एअर टिकट प्रदान किए गए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।