बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका केस में 27 जुलाई से रोजाना होगी सुनवाई

New Delhi: Daily hearings in the MCOCA case involving Naresh Balyan will begin on July 27th

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली का राऊज एवेन्यू कोर्ट (Delhi’s Rouse Avenue Court) आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान (Aam Aadmi Party leader Naresh Balyan) से जुड़े मकोका मामले में आरोप तय करने पर 27 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा। स्पेशल जज विशाल गोगने ने 27 जुलाई से 7 अगस्त तक आरोप तय करने पर रोजाना सुनवाई करने का आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले से जुड़े फरार आरोपित कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू को फरार अपराधी घोषित करने की मांग की। इसके पहले कोर्ट ने 9 जून को कपिल सांगवान के खिलाफ दूसरा गैरजमानती वारंट जारी करते हुए आज पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन सांगवान आज भी पेश नहीं हुआ।

दरअसल, 3 जून को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से फरार आरोपित कपिल सांगवान के बारे में पूछा था। तब जांच अधिकारी ने कहा था कि उसका अब तक कोई सुराग नहीं है। कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कपिल सांगवान के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (Indian Penal Code) की धारा 356 के तहत उसकी अनुपस्थिति में ही ट्रायल शुरु करने की मांग की गई है। कोर्ट ने कहा था कि धारा 356 (1) के तहत अनुपस्थिति में ट्रायल शुरु करने से पहले लगातार दो वारंट जारी करना जरुरी है और दोनों वारंट के बीच 30 दिन का अंतराल होना चाहिए। उसके बाद कोर्ट ने कपिल सांगवान के खिलाफ वारंट जारी करते हुए 9 जून को पेश होने का आदेश दिया।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 17 अप्रैल को छठी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 24 जनवरी को मनोज यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस की पांचवीं पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने मनोज यादव ऊर्फ कैरा के खिलाफ मकोका की धारा 3 और 4 के आरोपों के तहत चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। चार्जशीट में मनोज यादव को संगठित अपराध गिरोह का सदस्य बताया गया है। ये गिरोह कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू संचालित करता है। कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू फिलहाल फरार है। दिल्ली पुलिस की जांच में मनोज यादव के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों की कई एफआईआर दर्ज होने का पता चला।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बाल्यान और गैंगस्टर के बीच बातचीत का मामला 2023 का है। इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है। कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में ही रह रहा है। कपिल सांगवान और नरेश बाल्यान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं। कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है। कपिल सांगवान को बल्लू पहलवान और भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है।