बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Umaria : मप्र के उमरिया जिले में खड़े ट्रक में घुसी कार, चार मौत

Umaria: Car rams into parked truck in Umaria district, Madhya Pradesh, killing four.

उमरिया : (Umaria) मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (National Highway 43 in Umaria district, Madhya Pradesh) पर ग्राम भरौला सिद्धबाबा धाम के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत भरौला स्थित सिद्धबाबा मंदिर (Siddhababa Temple in Bharaula) के पास गुरुवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस और राहत-बचाव दल ने घंटों की मशक्कत के बाद घायल और शवों को बाहर निकाला। मृतकों में एक मासूम बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार अर्टिगा कार एमपी-18-जेई-9677 में सवार परिवार अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लील्हाटोला गांव से चित्रकूट जा रहा था। परिवार अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी का अमला और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा (Additional Superintendent of Police Alok Sharma) ने बताया कि हादसे में ग्राम सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी हेड कांस्टेबल पत्नी सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह और तीन वर्षीय रुद्र प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 22 वर्षीय खुशबू मार्को गंभीर रूप से घायल हुई है। अस्पताल पहुंचने पर उसकी सांसें थम गई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उसे पुनर्जीवित किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में कार चालक ददन सिंह सुरक्षित बच गया, लेकिन वह गहरे सदमे में है। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति सामान्य होने के बाद ही हादसे के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।