
बिहारशरीफ (नालंदा) : (Biharsharif (Nalanda) बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश (Deepak Prakash, the Bihar Government’s Panchayati Raj Minister) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएंगे और इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार पंचायत चुनाव मल्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (multi-Electronic Voting Machines) (ईवीएम) से होंगे, जिससे मतदान और मतगणना दोनों अधिक तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष बनेंगे।
बिहारशरीफ परिसदन (Biharsharif Circuit House) में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि चुनाव की सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं। विभाग जिला प्रशासन (district administration) के साथ समन्वय बनाकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में जुटा है। सरकार की प्राथमिकता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना और पंचायतों में समय पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव कराना है।
दीपक प्रकाश ने पंचायतों के विकास के लिए वित्तीय सहायता में बड़े इजाफे की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के दौरान पंचायतों को लगभग 19,500 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि वर्ष 2026-27 से 2029-30 की अवधि के लिए यह राशि बढ़ाकर 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर दी गई है।
मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त धनराशि से सड़क, पेयजल, बिजली, नाली, सार्वजनिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मजबूत वित्तीय व्यवस्था और समयबद्ध चुनाव के जरिए पंचायतों को अधिक सक्षम बनाकर ग्रामीण विकास को नई रफ्तार दी जाएगी।
