
मुंबई : (Mumbai) लंबे समय से चर्चा में रही विजय की नई फिल्म ‘जना नायकन’ को सेंसर बोर्ड (Vijay’s new film ‘Jana Nayakan’) से आधिकारिक तौर पर ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है। कई फैंस को लगा था कि यह उनकी पहली ‘A’ रेटिंग वाली फिल्म है, लेकिन सच्चाई यह है कि ‘भागवती’ (2002) को करीब 24 साल पहले ही यह सर्टिफिकेट मिल चुका था। उस फिल्म को हिंसक दृश्यों की वजह से यह रेटिंग मिली थी। निर्देशन ए. वेंकटेश ने (director A. Venkatesh) एक बार बताया था कि ‘उस समय सेंसर बोर्ड बहुत सख्त था।’ इस तरह ‘जना नायकन’ अब ‘भागवती’ के बाद विजय की दूसरी ‘A’ रेटिंग वाली फिल्म बन गई है। ‘जना नायकन’ के निर्देशक एच. विनोथ हैं। यह फिल्म 183 मिनट लंबी है। उम्मीद है कि यह 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे इसकी रिलीज को लेकर चली आ रही सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा।
