बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : 48.53 लाख की साइबर ठगी में 38.21 लाख रुपये होल्ड कराने में पालघर पुलिस को सफलता

Mumbai: Palghar Police Successfully Seize ₹38.21 Lakh in Cyber ​​Fraud Case

मुंबई : (Mumbai) पालघर जिले के घोलवड थाना क्षेत्र (Gholvad police station area of ​​Palghar district) में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी 48.53 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित फेसबुक पर दिखे ‘Quantum AI Platform’ के फर्जी निवेश विज्ञापन के झांसे में आ गए। शुरुआत में आरोपियों ने मामूली मुनाफा दिलाकर विश्वास जीता और बाद में निवेश, प्रोसेसिंग व अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 48,53,209 रुपये जमा करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने घोलवड पुलिस स्टेशन (Gholvad Police Station) में शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद घोलवड पुलिस ने पालघर साइबर पुलिस (Palghar Cyber ​​Police) की मदद से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई राशि में से 38,21,974 रुपये होल्ड कराने में सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Indian Penal Code and the Information Technology Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश के बाद होल्ड की गई राशि पीड़ित को लौटाने की प्रक्रिया की जाएगी।