बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल

Mumbai: Deepika Padukone's funny post on pregnancy goes viral

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक गर्भवती महिला को अनोखे अंदाज में बाथरूम की ओर जाते हुए दिखाया गया है।

दीपिका ने वीडियो के साथ केवल एक उल्टा मुस्कुराता हुआ इमोजी शेयर किया, लेकिन उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई महिलाओं ने इस वीडियो से खुद को जोड़ते हुए इसे प्रेग्नेंसी के अनुभव से मेल खाता बताया।

दीपिका और रणवीर सिंह (Deepika and Ranveer Singh) ने अप्रैल में अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। इस घोषणा के लिए दोनों ने सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बड़ी बेटी ‘दुआ’ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थी। इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और दंपति को शुभकामनाएं दी थीं।

दीपिका के ताजा पोस्ट पर भी प्रशंसकों ने जमकर प्यार लुटाया है। कमेंट सेक्शन में बधाइयों और दिल वाले इमोजी की भरमार देखने को मिली। फैंस अब दीपिका और रणवीर (Deepika and Ranveer) के परिवार में नए मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।