बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार

Mumbai: 'Dhamaal 4' continues its impressive run at the box office

Mumbai : अजय देवगन अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Ajay Devgn-starrer comedy film Dhamaal 4) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है। इंद्र कुमार के निर्देशन (Directed by Indra Kumar) में बनी ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया का असर इसकी कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘धमाल 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही तीन दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन (Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Javed Jaffrey, and Ravi Kishan) प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Alia Bhatt and Sharvari Wagh) अभिनीत ‘अल्फा’ की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 53.60 करोड़ रुपये तक पहुंच सका है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल रही है।

दूसरी ओर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) भी अब धीमी गति से कारोबार कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल घरेलू नेट कारोबार 129.55 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन फिलहाल सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ की मजबूत पकड़ के चलते अन्य फिल्मों के लिए दर्शक जुटाना चुनौतीपूर्ण होता नजर आ रहा है।