
Mumbai : टी-सीरीज ने अपने नए एआई (Artificial Intelligence) आधारित भक्ति पॉडकास्ट ‘अमृत गाथाएं’ (Amrit Gathaye) की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी की एआई आधारित भक्ति श्रृंखला ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब कंपनी आध्यात्मिक कहानियों को नए अंदाज में पेश करने जा रही है।
कंपनी ने ‘अमृत गाथाएं’ का टीजर भी जारी कर दिया है। इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड हर बुधवार और शनिवार को टी-सीरीज़ भक्ति सागर यूट्यूब चैनल (T-Series Bhakti Sagar YouTube channel) पर रिलीज किए जाएंगे। ‘अमृत गाथाएं’ में भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं को एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए आकर्षक दृश्यों और प्रभावशाली कहानी के साथ दिखाया जाएगा। इसमें भक्ति, ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई प्रेरणादायक कहानियां शामिल होंगी, जिन्हें आज के डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
टी-सीरीज़ का कहना है कि इस पहल का मकसद नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भारतीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। कंपनी की शोध-आधारित एआई टीम द्वारा तैयार किया गया यह पॉडकास्ट तकनीक और अध्यात्म का अनोखा मेल है, जो सभी आयु वर्ग के दर्शकों को एक नया भक्ति अनुभव देगा।
