बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘प्रलय’ के साथ तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह

Mumbai: Ranveer Singh Set to Create a Stir with 'Pralay'

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Ranveer Singh’s film ‘Dhurandhar’) को देश और विदेश से खूब प्रसंशा हासिल हुई। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन जय मेहता (directed by Jay Mehta) करेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, इस जॉम्बी थ्रिलर की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी जोकि दिवाली तक चलेगी। इसके बाद वह काम से कुछ समय का विराम लेने का मन बना रहे हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण सामने आया है।

‘प्रलय’ की शूटिंग में जुटने के लिए तैयार हैं रणवीर
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रलय’ (‘Pralay’) के लिए शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी जिसमें जुटने के लिए रणवीर पूरी तरह से तैयार हैं। दिवाली तक फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी, जिसके बाद प्रोडक्शन कुछ समय के लिए ब्रेक लेगा। वहीं दूसरे शेड्यूल की शूटिंग 2027 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, तब तक रणवीर पितृत्व अवकाश लेंगे, क्योंकि वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

अप्रैल में दीपिका-रणवीर ने की थी घोषणा
दीपिका और रणवीर ने सितंबर, 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ पादुकोण (Dua Padukone) का स्वागत किया था। अक्टूबर, 2025 में उन्होंने दिवाली पर बेटी की पहली झलक को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। वहीं इस साल अप्रैल में, इस जोड़े ने ऐलान किया कि वह अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरे तिमाही में हैं। ऐसे में रणवीर अपने परिवार के साथ पूरा समय बिताता चाहते हैं।