बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : पश्चिम एशिया के तनाव से बिगड़ा ग्लोबल मार्केट का मूड

New Delhi: Tensions in West Asia dampen global market sentiment

एशिया में भी बिकवाली का दबाव
नई दिल्ली : (New Delhi)
पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ जाने की वजह से ग्लोबल मार्केट (Global markets) का मूड आज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार (European markets) में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेमीकंडक्टर स्टॉक्स में उछाल आने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) (DJIP) 0.29 प्रतिशत उछल कर 52,637.01 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,575.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,281.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 216.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,420.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,497.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,338.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,067.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दो सूचकांक हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 267.90 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,622.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 5,925.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 219 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,015.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत टूट कर 5,453.92 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 556.83 अंक यानी 7.45 प्रतिशत लुढ़क कर 6,919.11 के स्तर पर आ गया है।

टोक्यो एक्सचेंज में भी आज बिकवाली का चौतरफा दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से निक्केई इंडेक्स 1,542.73 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिर कर 67,015 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.54 प्रतिशत टूट कर 3,934.74 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.21 प्रतिशत फिसल कर 24,125 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स (Composite index) 0.11 प्रतिशत लुढ़क कर 1,619.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।