बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जेनिफर विंगेट दूसरी बार करेंगी शादी

Mumbai: Jennifer Winget Set to Marry for the Second Time

मुंबई : (Mumbai) टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (TV actress Jennifer Winget) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर सिंगापुर के व्यवसायी इश्माएल विलियम (Singapore-based businessman Ishmael William) के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में इश्माएल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अभिनेत्री ने स्वीकार कर लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर और इश्माएल यूनाइटेड किंगडम (यूके) में एक निजी समारोह (marry in a private ceremony in the United Kingdom) में विवाह करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, दोनों 16 जुलाई को शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में जेनिफर विंगेट या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जेनिफर की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रह चुकी है। उन्होंने वर्ष 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (She married actor Karan Singh Grover in 2012) से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2014 में उनका तलाक हो गया। बाद में करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली, जबकि जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार जेनिफर विंगेट अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखना पसंद करती हैं। ऐसे में उनकी दूसरी शादी की खबरों ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें अभिनेत्री या उनकी टीम की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।