बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi/Abu Dhabi : नवी मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरूआत

New Delhi/Abu Dhabi: International service begins at Navi Mumbai Airport

अबूधाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली उड़ान
नई दिल्ली/अबू धाबी : (New Delhi/Abu Dhabi)
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरुआत हुई, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने एयरपोर्ट से अबूधाबी के लिए पहली उड़ान भरी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित की। करीब 100 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भारतीय समयानुसार देर रात 2:55 बजे (IST) रवाना हुई। इसने करीब 2.30 (ढाई घंटे) का सफर तय कर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) (UAE) के अबूधाबी हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।

एयरलाइन के मुताबिक यह उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से संचालित की गई। उड़ान भरने से पहले विमान के पायलट ने इसे एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण यात्रा बताया। इस उड़ान के साथ जल्दी खराब होने वाले (perishable) उत्पादों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप भी भेजी गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस हफ्ते में 3 बार अबूधाबी के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर, 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू सेवाएं शुरू हुई थीं। इस एयरपोर्ट का विकास कई चरणों में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Navi Mumbai International Airport Limited) (NMIAL) कर रही है। यह एक विशेष इकाई है, जिसमें एएएचएल की 74 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष हिस्सेदारी सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (City and Industrial Development Corporation) (CIDCO) के पास है।