बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : महाराष्ट्र में 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, छानबीन जारी

Mumbai: 12-year-old girl raped and murdered in Maharashtra; investigation underway

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के वर्धा जिले (Wardha district, Maharashtra) में 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। बालिका का बिना कपड़ों के शव एक फार्म हाउस में मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही सावंगी पुलिस स्टेशन (Sawangi police station) की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन सावंगी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज पत्रकारों को बताया कि बच्ची का बिना कपड़ों के शव बुधवार शाम करीब 6 बजे सावंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में मिला था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के तीन-चार गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल (District Superintendent of Police Saurabh Kumar Agarwal), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी महादिक, क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर विनोद चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा करके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद देर रात तक गांव में तनाव का माहौल रहा।

इसको देखते हुए गुरुवार को सुबह गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक बालिका का परिवार खेती-बाड़ी करके अपना गुजारा करता है। बच्ची की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देर रात से अब तक परिवार और गांव के लोगों के बयान दर्ज करने का काम चल रहा है। पोस्टमॉर्टम जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इस घटना का मोटिव साफ होगा। हालांकि आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।