बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘रामायण’ के ट्रेलर पर सेंसर बोर्ड की मुहर

Mumbai: Censor Board approves trailer of 'Ramayana'

मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayana: Part 1) को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा (Directed by Nitesh Tiwari and produced by Namit Malhotra) के निर्माण में बनी इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (CBFC) से मंजूरी मिल गई है। अब फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।

सीबीएफसी ने ट्रेलर को ‘यू’ प्रमाणपत्र प्रदान किया है। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, ट्रेलर का एक संस्करण 4 मिनट 15 सेकंड लंबा है, जबकि दूसरा 4 मिनट का है। दोनों प्रविष्टियां ‘रामायण 3डी’ (Ramayana 3D) के नाम से दर्ज हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल और सिनेमाघरों में इनमें से कौन-सा संस्करण जारी किया जाता है। आम तौर पर फिल्म ट्रेलरों की तुलना में इसकी अवधि अधिक होने से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म का पहला टीजर पिछले वर्ष 3 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि दूसरा टीजर इस वर्ष हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान श्रीराम के रूप की पहली झलक दिखाई गई थी। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसमें फिल्म की कहानी और भव्यता की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल (Sai Pallavi, Yash, Sunny Deol, Ravi Dubey, and Arun Govil) प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।