बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

Mumbai: Sahiba Bali breaks silence on dating rumors with Arjun Kapoor

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अर्जुन कपूर (Actor Arjun Kapoor) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें अभिनेत्री साहिबा बाली (actress Sahiba Bali) के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, साहिबा ने इन अफवाहों पर अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की।

साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हर बात पर यकीन मत करो, भाग 2।” उनके इस मजाकिया पोस्ट को डेटिंग की अफवाहों का जवाब माना जा रहा है। अभिनेत्री ने बिना किसी औपचारिक बयान के हल्के-फुल्के अंदाज में इन खबरों को खारिज करने का संकेत दिया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

साहिबा बाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘लैला मजनू’ (‘Laila Majnu’) से की थी। इसके बाद वह ‘बार्ड ऑफ ब्लड’, ‘तनाव’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ (‘Bard of Blood’, ‘Tanaav’, and ‘Amar Singh Chamkila’) जैसी परियोजनाओं में नजर आ चुकी हैं। अभिनय से पहले उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (Economics at Delhi University) की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बिजनेस प्रोग्राम (business program at Oxford University) में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह जोमैटो के ‘फीडिंग इंडिया’ अभियान में मार्केटिंग एसोसिएट (Zomato’s ‘Feeding India’ campaign) के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।