
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सालोद में समृद्धि हाइवे (Samruddhi Highway in Salod) पर सोमवार तडक़े हुए विचित्र सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग और दूसरे वाहन के ड्राइवर और क्लीनर शामिल हैं। सूचना पाकर पुलगांव पुलिस और हाइवे पुलिस की टीम (Pulgaon police and highway police teams) मौके पर पहुंचीं।
वर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल (Wardha District Superintendent of Police Saurabh Agarwal) ने पत्रकारों को बताया कि समृद्धि हाइवे पर नागपुर जाने वाले रास्ते पर एक इथेनॉल ट्रक पलटने से ट्रैफिक जाम हो गया था। इसलिए, गाडिय़ों को धीरे-धीरे दूसरी लेन में निकाला जा रहा था। इसी बीच, पीछे से आ रहे मिर्च से भरे एक आयशर ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे दब गई। इसी दौरान ट्रक में आग लग गई। इस आग की लपटों में झुलसकर ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक के नीचे दबी कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कार सवार अंकुश राउत, राजेश टिपले, जान्हवी टिपले और सुषमा टिपले, आयशर ट्रक ड्राइवर संजय कुमार और क्लीनर समरजीत पाल के रूप में हुई है। संजय धनजीपुर, उत्तर प्रदेश और समरजीत पाल गधरियनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्धा के रहने वाले राजेश टिपले की दो बेटियों में से एक का एडमिशन एमबीए में हुआ था। रविवार को वे अपनी बेटी को पुणे छोड़ने गए थे। रविवार को देर रात वे वर्धा के लिए निकले थे, लेकिन वर्धा में समृद्धि हाइवे पर हृुए हादसे में उनके साथ परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
