
नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) (National Testing Agency) ने सोमवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें सोशल मीडिया पर कुछ छात्रों की कथित ओएमआर आंसर शीट (OMR answer sheets) मे गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। एजेंसी ने दावा किया कि साझा की जा रही तस्वीरें नकली हैं, जिन्हें डिजिटल रूप से बदला गया है। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकरी दी। एजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट्स की जांच की गई है। इन आंसर शीट के साथ दावा किया गया था कि एनटीए ने गलत नतीजे घोषित किए हैं, जबकि छात्र के नंबर ज्यादा आए हैं।
