बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : दर्द, मोहब्बत और सुरों का संगम है ‘आवारापन 2’ का नया गाना

Mumbai: The new song from "Awarapan 2" is a confluence of pain, love, and melody.

मुंबई : (Mumbai) इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का दूसरा गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज हो गया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब रिलीज हुआ नया गाना अपने भावुक बोल और मेलोडी के चलते श्रोताओं का ध्यान खींच रहा है।

‘ये आवारापन’ को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी है। यह गाना उनके बॉलीवुड में वापसी का प्रतीक माना जा रहा है। संगीतकार अमाल मलिक ने इस गीत को संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (Emraan Hashmi and Disha Patani) पर फिल्माया गया यह गीत प्यार, बिछड़ने और तन्हाई की भावनाओं को बखूबी बयां करता है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

फिल्म ‘आवारापन 2’ में शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार (Shabana Azmi, Surender Vicky, Vijayant Kohli, and Atul Kumar) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म के साथ-साथ इसके गीत भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाएंगे।