
मुंबई : (Mumbai) थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नेता’ (‘Jan Neta’) आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में (released in theaters on July 23) रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इसे विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि अभिनेता अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी में हैं। रिलीज के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा का विषय बन गई है।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थलपति विजय ने ‘जन नेता’ के लिए 220 करोड़ से 275 (Thalapathy Vijay charged between ₹220 crore and ₹275 crore) करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी अभिनेता को मिली सबसे बड़ी फीस में से एक होगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्देशक एच. विनोथ (film’s director, H. Vinoth, received approximately ₹25 crore) को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है। वहीं, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर के लिए कथित तौर पर 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रहीं पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को करीब 6 करोड़ रुपये फीस (fee of around ₹6 crore) मिलने की खबर है। वहीं, खलनायक की भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल को 5 से 10 करोड़ (Bobby Deol, who plays the antagonist, was paid between ₹5 crore and ₹10 crore) रुपये के बीच भुगतान किए जाने का दावा किया गया है। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी देओल दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज को 5 करोड़ रुपये, जबकि प्रियमणि और गौतम वासुदेव मेनन को 3-3 करोड़ रुपये फीस मिली है। अभिनेता नारायण को 2.5 करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही जा रही है।
वहीं अभिनेत्री ममिता बैजू (actress Mamitha Baiju) की फीस को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस 60 लाख रुपये बताई गई है, जबकि कुछ में यह आंकड़ा 2 करोड़ रुपये तक बताया गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं, लेकिन अब तक निर्माताओं या कलाकारों की ओर से किसी भी राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इन आंकड़ों को केवल मीडिया रिपोर्ट्स और उद्योग सूत्रों के दावों के रूप में ही देखा जा रहा है।
‘जन नेता’ की रिलीज के साथ अब दर्शकों की नजर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी टिकी हुई है, क्योंकि यह थलपति विजय के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
