बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

New Delhi: Mixed signals from global markets, mixed trading in Asia

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार (European markets) में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,498.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 146.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,690.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत टूट कर 52,175.30 अंक के स्तर पर आ गया है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 131.06 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,716.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,437.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 144.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,155.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,887.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़क कर 5,562.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 312.31 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूट कर 44,513.47 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसल कर 3,859.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 194.40 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,310 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स (SET Composite Index) 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,642.02 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 199.92 अंक यानी 2.94 प्रतिशत उछल कर 6,997.62 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 353.34 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,246 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 1.28 प्रतिशत कि बढ़त के साथ 6,415.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।