बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Bhiwandi : भिवंडी में 14 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़

Bhiwandi: Alleged Molestation of 14-Year-Old Minor

भिवंडी : (Bhiwandi) भिवंडी के खोणीगांव क्षेत्र (Khonigaon area of ​​Bhiwandi) में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 के (June 11, 2026, and July 23, 2026) बीच खोणीगांव स्थित पानी की टंकी के पास हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध आपत्तिजनक व्यवहार किया और बार-बार अनुचित हरकतें कीं। आरोपी को लड़की के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसने कथित तौर पर यह कृत्य किया।

दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में 46 वर्षीय चाय विक्रेता तथा 19 वर्षीय राजू उर्फ मोहम्मद गौसुलवारा अय्यूब अंसारी (46-year-old tea vendor and 19-year-old Raju, alias Mohammad Gausulwara Ayyub Ansari) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक चैताली जाधव (Female Police Sub-Inspector Chaitali Jadhav) कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।