बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘जन नायकन’ का तूफानी जलवा

Mumbai: 'Jana Nayakan' is making a strong splash at the box office

Mumbai : थलापति विजय की राजनीतिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayakan) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में घरेलू और विदेशी बाजार में दमदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 217.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों का भरपूर समर्थन इसे बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ा रहा है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें तमिल संस्करण से 27.30 करोड़ रुपये, हिंदी से 3.35 करोड़ रुपये और तेलुगु से 1.35 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कमाई 124.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

एस. विनोथ के निर्देशन (Directed by S. Vinoth) में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुख्य भूमिका में हैं। वहीं बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज और प्रियामणि (Bobby Deol, Mamita Baiju, Prakash Raj, and Priyamani) भी अहम किरदार निभा रहे हैं। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है। चौथे दिन विदेशी बाजार से 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ओवरसीज कलेक्शन 71.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का वैश्विक कुल कारोबार 217.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।