बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘खोसला का घोसला 2’ में दिव्या खोसला की एंट्री

Mumbai: Divya Khosla Joins 'Khosla Ka Ghosla 2'

मुंबई : (Mumbai) साल 2006 की चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल ‘खोसला का घोसला 2’ (‘Khosla Ka Ghosla 2’) में अभिनेत्री दिव्या खोसला (Actress Divya Khosla) की आधिकारिक एंट्री हो गई है। टी-सीरीज फिल्म्स और तांडव फिल्म्स (T-Series Films and Tandav Films) के बैनर तले बन रही इस फिल्म में एक बार फिर खोसला परिवार की मजेदार कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हाल के वर्षों में ‘सावी’ और ‘एक चतुर नार’ (‘Ek Chatur Naar’) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से चर्चा बटोर चुकी दिव्या अब इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

फिल्म में पहले भाग के कई प्रमुख कलाकार अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। इनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा (Anupam Kher, Boman Irani, Ranvir Shorey, Parvin Dabas, Tara Sharma, and Kiran Juneja) शामिल हैं। वहीं, दिव्या खोसला के अलावा रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल (Ravi Kishan, Nishant Verma, Kangan Barua Nangia, and Danish Iqbal) भी नई कास्ट के रूप में फिल्म से जुड़े हैं। निर्माताओं का कहना है कि नए कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की कहानी में नया रंग और ताजगी लेकर आएगी।

फिल्म की निर्माता सविता राज हिरेमठ (Producer Savita Raj Hiremath) ने कहा कि दिव्या खोसला और रवि किशन ने अपनी भूमिकाओं से पूरी टीम को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि दोनों कलाकार अलग-अलग तरह की फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि दर्शक भी उनकी परफॉर्मेंस को पसंद करेंगे। उन्होंने नई टीम में शामिल सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म को लेकर पूरी टीम उत्साहित है और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।

निर्माताओं के अनुसार, ‘खोसला का घोसला 2’ में पहले भाग की तरह परिवार, रिश्तों, हास्य और हलचल का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।