
मुंबई : (Mumbai) आगामी हिंदी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ (‘Aryabhatt Ka Zero’) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 38 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसे युवा की प्रेरणादायक कहानी दिखाता है, जो असफलताओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में हिमांश कोहली ने ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ ‘बग्गू’ का (Himansh Kohli plays the character of Brahmagupta Srivastava, alias ‘Baggu’) किरदार निभाया है। ट्रेलर में उसके जीवन के उतार-चढ़ाव, प्रेम में मिली निराशा और लगातार मिलने वाली चुनौतियों के बावजूद हार न मानने के जज्बे को दिखाया गया है। पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते और प्रेरक संवाद ट्रेलर की खासियत हैं। फिल्म में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, रवि किशन, दर्शना बानिक, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त, इश्लीन प्रसाद, अलका अमीन, नीरज सूद और शिल्पा शिंदे (himansh Kohli, the film features Sonalli Seygall, Ravi Kishan, Darshana Banik, Rajesh Sharma, Gopal Datt, Ishleen Prasad, Alka Amin, Neeraj Sood, and Shilpa Shinde) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है, जबकि निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। हिमांश कोहली ने कहा कि बग्गू उन लाखों युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो बार-बार गिरने के बाद भी आगे बढ़ते रहते हैं। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म उम्मीद, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की ताकत का संदेश देती है। ‘आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों (release in cinemas nationwide on August 7, 2026) में रिलीज होगी।
