बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

Mumbai: Barkha Singh wants to establish her identity through strong characters, not just popularity.

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री बरखा सिंह (Actress Barkha Singh) का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और अब ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Service) (IRS) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

बरखा ने कहा कि ‘टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी’ (Tax Department Story) में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें।”

अपने पसंदीदा फिल्मकारों का जिक्र करते हुए बरखा ने कहा कि वह किरण राव, प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण (Kiran Rao, Prosit Roy, and Avinash Arun) के साथ काम करना चाहती हैं। उनके अनुसार, इन तीनों की कहानी कहने की शैली बेहद अलग और प्रेरणादायक है। बरखा का मानना है कि भविष्य में भी वह ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदारों का चयन करती रहेंगी, जो उनकी अभिनय क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएं।