बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : टी-सीरीज ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स किए अपने नाम, 75 करोड़ में हुई बड़ी डील

Mumbai: T-Series acquires music rights for 'Ramayana', a major deal worth ₹75 crore

मुंबई : (Mumbai) नितेश तिवारी के निर्देशन (directed by Nitesh Tiwari) में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टी-सीरीज़ ने फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सौदा 75 करोड़ रुपये की एडवांस डील के तहत हुआ है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह राशि रिफंडेबल एडवांस के रूप में तय की गई है, जो इस समझौते को और खास बनाती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स हासिल करने की दौड़ में कई बड़ी म्यूजिक कंपनियां शामिल थीं, लेकिन आखिरकार टी-सीरीज़ ने बाजी मार ली। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भूषण कुमार और टी-सीरीज़ की वरिष्ठ टीम को फिल्म के संगीत की अपार संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। यह 75 करोड़ रुपये की एडवांस राशि फिल्म के दोनों भागों के संगीत अधिकारों के लिए दी गई है। भारतीय संगीत उद्योग में इसे सबसे बड़े म्यूजिक राइट्स सौदों में से एक माना जा रहा है।

निर्माताओं को फिल्म के संगीत से भी बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हैंस ज़िमर (A.R. Rahman and Hans Zimmer) साथ काम कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल (Sai Pallavi as Mother Sita, Yash as Ravan, Sunny Deol) भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।