
नई दिल्ली : (New Delhi) देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर जुलाई में अच्छी खबर सामने आई है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) (Goods and Services Tax) संग्रह जुलाई 2026 में 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह पिछले साल जुलाई के 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15.4 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अनुसार, जीएसटी राजस्व में यह बढ़ोतरी घरेलू कारोबार में मजबूती और आयात से मिलने वाले कर में वृद्धि के कारण हुई है। जुलाई में घरेलू जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 1.31 लाख करोड़ रुपये था।
आयात से मिलने वाले जीएसटी राजस्व (GST revenue) में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई। आयात कर से प्राप्त राजस्व 28.8 प्रतिशत बढ़कर 66,511 करोड़ रुपये हो गया, जिससे कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद घरेलू मांग और व्यापारिक गतिविधियों में स्थिरता बनी हुई है। जीएसटी संग्रह में वृद्धि अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत दे रही है।
