बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : फरहान अख्तर ने ‘ललकारा’ से बनाई दूरी

Mumbai: Farhan Akhtar distances himself from 'Laalkara'

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर (actor Aamir Khan and director Ashutosh Gowariker) की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘ललकारा’ की कास्टिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता फरहान अख्तर (actor Farhan Akhtar) ने शेड्यूल में टकराव के चलते फिल्म से बतौर अभिनेता अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए इस परियोजना से निर्माता के रूप में जुड़े रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, फरहान इन दिनों निर्देशक नीरज पांडे (director Neeraj Pandey) की आगामी फिल्म में महान संगीतकार आर.डी. बर्मन का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग और ‘ललकारा’ के शेड्यूल में टकराव के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में फरहान को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी थी। ‘ललकारा’ 2001 की सुपरहिट फिल्म ‘लगान’ के बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की दूसरी फिल्म है, जिसे लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

फरहान के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह अभिनेता सिद्धांत गुप्ता (actor Siddhant Gupta) को लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सिद्धांत फिल्म में आमिर खान के करीबी दोस्त की भूमिका निभाएंगे। सिद्धांत इससे पहले ‘जुबली’, ‘ब्लैक वारंट’ और ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी (produced by Excel Entertainment and Rajkumar Hirani Films) फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इस कास्टिंग बदलाव की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।