बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : दिसंबर में सिनेमाघरों में धमाल मचा सकती है ‘गोलमाल 5’, सामने होगी ‘फौजी’

Mumbai: "Golmaal 5" could rock theaters in December, with "Fauji" to follow.

Mumbai : अजय देवगन (Ajay Devgn) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि रिपोर्ट सही साबित होती है तो फिल्म का मुकाबला प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘फौजी’ और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म से होगा, जिससे साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और संजय दत्त (Ajay Devgn and Sanjay Dutt) अभिनीत फिल्म ‘रेंजर’ पहले दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज 2027 तक टाल दी गई है। इसके बाद खाली हुई रिलीज विंडो में ‘गोलमाल 5’ को लाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले इस फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज किए जाने की चर्चा थी। रोहित शेट्टी और अजय देवगन (Rohit Shetty and Ajay Devgn) की सफल जोड़ी को देखते हुए ट्रेड सर्किट में इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।

अगर तय कार्यक्रम के अनुसार फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रभास की ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 4 दिसंबर को अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की अभी तक अनटाइटल्ड फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना (Vidya Balan and Raashi Khanna) भी नजर आएंगी। ऐसे में ‘गोलमाल 5’ की संभावित एंट्री दिसंबर को साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस रण बना सकती है। फिलहाल दर्शकों की निगाहें निर्माताओं की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।