बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार

New Delhi: CBI arrests fugitive accused in Abhijit Sarkar murder case from Guwahati

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े अभिजीत सरकार हत्याकांड (Abhijit Sarkar murder case) में घोषित भगोड़े आरोपित अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2021 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि आरोपित जांच और न्यायिक प्रक्रिया में कभी शामिल नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी के लिए एजेंसी ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। खुफिया सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) के 19 अगस्त 2021 के आदेश के अनुपालन में 25 अगस्त 2021 को कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में दर्ज प्राथमिकी अपने हाथ में लेकर मामले की जांच शुरू की थी। मामला 2 मई 2021 को सीतलातला लेन में अभिजीत सरकार की कथित हत्या से संबंधित है।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने वर्ष 2021 और 2025 में 38 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र दाखिल किए थे। इनमें अरूप दास उर्फ बापी दास के अलावा तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस विधायक परेश पाल तथा तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वपन समद्दार और पापिया घोष भी शामिल हैं। मामला फिलहाल कोलकाता के सिटी सेशंस कोर्ट (City Sessions Court in Kolkata) में विचाराधीन है।

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को 7 अगस्त को सक्षम न्यायालय में पेश करने के लिए गुवाहाटी से कोलकाता लाया जाएगा।