बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : अनिल कपूर होंगे फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के होस्ट, 5 सितंबर से शुरू होगा

Mumbai: Anil Kapoor to host family game show "India's Top 1%," premiering September 5

मुंबई : (Mumbai) इस फेस्टिव सीजन में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार (Star Plus and JioHotstar) दर्शकों के लिए नया फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ पर आधारित इस शो का भारत में प्रीमियर 5 सितंबर से होगा। नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रिय हो चुका यह फॉर्मेट अब भारतीय दर्शकों के बीच नए रूप में पेश किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Bollywood actor Anil Kapoor) शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

‘इंडिया के टॉप 1%’ पारंपरिक क्विज शो से अलग होगा। इसमें सामान्य ज्ञान के बजाय प्रतिभागियों की सोचने की क्षमता, लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, कॉमन सेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखा जाएगा। शो की खासियत यह होगी कि दर्शक भी घर बैठे सवालों के साथ खेल सकेंगे और खुद की सोचने की क्षमता को परख पाएंगे। इस तरह शो को पूरे परिवार के लिए तैयार किया गया है, जो मनोरंजन के साथ दर्शकों को सोचने और अपनी पहली प्रतिक्रिया पर दोबारा विचार करने के लिए भी मजबूर करेगा।

शो के प्रीमियर को लेकर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कहा कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आएगा। उनके मुताबिक, यहां यह मायने नहीं रखेगा कि प्रतियोगी कितना जानते हैं, बल्कि यह देखा जाएगा कि वे किसी परिस्थिति में किस तरह सोचते हैं। हर चुनौती उनके ऑब्जर्वेशन, लॉजिक और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा लेगी। उन्होंने दर्शकों से इस चुनौती का हिस्सा बनने और खुद को इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत में शामिल करने की क्षमता परखने की अपील की। ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रसारण 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।